सीएम बघेल से छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात .....

# Admin | 05 Oct, 2023

निलंबित स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली किए जाने पर व्यक्त किया आभा

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने मुख्यमंत्री को निलंबित स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली किए जाने पर धन्यवाद दिया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन संघ की ओर से डॉ. रीना राजपूत, टार्जन गुप्ता, सुमन शर्मा,  प्रवीण डिडवंशी,  संतलाल साहू, सविता कन्नौजे और  सरस्वती साहू और  तृप्ति साहू मौजूद थी। 

Banner