किशोर की फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस......

# Admin | 07 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - कोरबा के कोतवाली थानांतर्गत मोतीसागर पारा ईलाके में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

कक्षा 11वीं तक की पढ़ाई करने के बाद मृतक जय धीवर अपने घर पर ही किराना दुकान का संचालन किया करता था। रात के वक्त वह खाना खाकर दुकान में ही सो गया। सुबह जब परिजनों ने उसे उठाया का प्रयास किया तब दुकान से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। परिजनों ने जब दुकान खोला तब जय का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौपते हुए जांच पड़ताल में जुट गई हैं ।  

 

Banner