विधानसभा चुनाव 2023 : राजधानी पहुंचे केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी, राज्य पुलिस और चुनाव अधिकारियों के के बीच होगी बैठक.....

# Admin | 10 Oct, 2023

राजधानी पहुंचे केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी, राज्य पुलिस और चुनाव अधिकारियों के के बीच होगी बैठक.....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा करने के साथ ही पांचों चुनावी राज्यों में आचार सहिंता लागू हो गई है. आचार संहिता लागू होते ही केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए रायपुर पहुंचे हैं। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना शुरू हो गया है |

इसी क्रम में आईबी के 2JD, 1AD और SPG के 1 DIG स्तर के अधिकारी रायपुर पहुंचे हैं. जहां वे राज्य पुलिस और चुनाव अधिकारियों समेत पैरा मिलिट्री के अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे |

भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा कर दी है. जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. जिसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।  


 

Banner