मोबाइल और नगदी रकम लूट करने वाले आरोपी को पकड़ने में नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता......

# Admin | 11 Oct, 2023

⏺️आरोपी बोबली उर्फ संदीप भारते उम्र 21वर्ष  निवासी सेमरा थाना नवागढ़

⏺️प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया

⏺️आरोपी द्वारा लूट किए मोबाइल को खेत तरफ नाला में फेकना एवम 500/₹ लूट की रकम को खा पीकर खर्चा करना बताए है

⏺️ आरोपीयो के विरूद्ध धारा 394, 34 भादवि के  तहत की गई कार्यवाही 


मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। मोबाइल और नगदी रकम लूट करने  वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।  साथ ही प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।  

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 5 मई को प्रार्थी गिरधारी कश्यप निवासी तेंदुवा के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम अमोरा से पचेड़ा बारात गया था। उस रात करीबन 11बजे बारात से वापस होते समय सेमरा के तेंदुआ नहर पास मोटर सायकल खड़ा कर के दरवाजा खोल रहा था उसी वक्त दो अज्ञात व्यक्ति आए और प्रार्थी को गाली गलौच करते हुए जेब में रखे 500 रुपए और मोबाइल को लूट कर भाग गए की रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया। 

विवेचना दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी बोबली उर्फ संदीप भारते एवम उनके अन्य एक साथी के द्वारा घटना घटित किया गया है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है मेमोरंडम में बताया तथा मोबाइल को खेत तरफ नाला में फेक देना एवम 500 रुपया को खा पीकर खर्चा करना बताया।

विवेचना दौरान आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत दिनांक 10अक्टूबर को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। 


 

Banner