भीमा तालब के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, जाँच जारी......

# Admin | 12 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। जांजगीर में भीमा तालाब के पास मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक योगेश कुमार साहू ग्राम बनारी का रहने वाला था और वह वेटर का काम करता था। वही मौत के कारणों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।  

दरअसल, बीते 10 अक्टूबर को भीमा तालाब के पास शनि मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी पहचान बनारी निवासी योगेश कुमार साहू  के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। वही इस मामले को लेकर पुलिस  की जाँच जारी है।   


 

Banner