Havoc of speed : बेक़ाबू ट्रक के चपेट में आए दो बाइक सवार.......

# Admin | 13 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीते रात गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक, चावल बोरी से लदी होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों के ऊपर जा पलटी। इस हादसे में दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शवों को घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, आनंद ढाबा के पास दो युवक एक बाइक में बैठकर चर्चा कर रहे थे कि तभी आड़ावाल की ओर से आ रही चावल से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गई, उक्त घटना में यथाकथित दोनों युवक उस ट्रक के नीचे दब गए। घटना के तत्काल बाद ही आसपास के लोगों के साथ पुलिस टीम व नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। 

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने पूरा चावल को वहां से हटाए और ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। घटना के बाद से जहां ट्रक चालक व परिचालक दोनों मौके से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्ट्मार्टम के लिए भिजवाकर मृतकों के परिजनों की जानकारी लेने में जुट गई थी।

Banner