CG CRIME :  कोरबा से लापता बच्चे की रायगढ़ में मिली लाश, परिजनों ने जताई ये आशंका.........

# Admin | 15 Oct, 2023

 कोरबा से लापता बच्चे की रायगढ़ में मिली लाश, परिजनों ने जताई ये आशंका.........

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - कोरबा से पिछले रविवार लापता हुए कारोबारी के  9  वर्षीय बेटे का शव रायगढ़ जिले के खरसिया से बरामद हुआ है। मासूम की लाश मिलने के बाद खरसिया पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद  शव परिजनों को सौप दिया है । मासूम के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वही  पुलिस आगे की जाँच कर रही है ।  

दरअसल, कारोबारी राधेश्याम गुप्ता का बेटा धीरज सप्ताह भर पहले अचानक लापता हो गया था। घंटों बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  

मृतक की माँ ने बताया कि, कुछ दिन पहले पड़ोस के बच्चे को लेकर विवाद हुआ था  बाद में उनके यहाँ कुछ लोगो ने गाली -गलौच  की थी  बेटे की मौत और इस विवाद का आपस में जरूर कोई तार जुड़ा हो सकता है।  कोरबा के बजाए उसकी लाश दूसरे जिले में मिलना एक संदेह है , कही न कही उसकी हत्या हुई होगी। बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले कि जाँच कर रही है । जाँच के बाद ही मामले के  वास्तिवक कारणों का खुलासा हो पाएगा।  

Banner