चाकू बाजी की घटना : दो युवकों ने की अपने दोस्त की हत्या..............

# Admin | 16 Oct, 2023

चाकू बाजी की घटना : दो युवकों ने की अपने दोस्त की हत्या..............

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले में चाकू बाजी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है । लोगों में अपराध करने का कोई भय नही है । अभी कुछ दिनों पहले ही गणेश विसर्जन के दौरान 12वी के छात्र की मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी । इसी तरह की एक घटना फिर सीएसईबी चौकी क्षेत्र से  सामने आई है जिसमे चाकू बाजी में एक युवक की जान चली गई है । 

बताया जा रहा है कि ढोड़ी पारा के भैस खटाल में रहने वाले शुभम साहू घर के पास मेडिकल स्टोर दवाई लेने गया था जहां उसे दो लड़के रिक्की यादव और प्रभाकर सारथी अपने साथ लेकर नहर के पास गए । और वहां  किस बात पर उनका विवाद हुआ जिसके बाद शुभम के ऊपर चाकू से कई वार किया गया । घायल शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे । चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी जो रात 3:00 बजे पुलिस के पकड़ में आ गए, उनसे कड़ी पूछताछ जारी है।

Banner