Dengue : इस शहर में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा..फिर ले ली एक शख्स की जान........

# Admin | 16 Oct, 2023

इस शहर में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा..फिर ले ली एक शख्स की जान........    
 
मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। हर में डेंगू का आतंक जारी है। इसी क्रम में चक्रधर नगर के भैंस कोठा के एक अधेड़ शख्स की जिंदगी भी डेंगू ने छीन ली। इस जानलेवा बीमारी के चलते घटती आबादी से लोग दहशत में हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

डेंगू के डंक से शहर के कई लोग असमय काल के गाल बन गए, मगर स्वास्थ्य विभाग उनकी मृत्यु की असल वजह डेंगू नहीं, बल्कि कुछ और ही होने का दावा करता है। जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी दीपक डनसेना, युवा कारोबारी सूरज बेरीवाल, पान दुकानदार शैनी कुमार त्रिवेदी जैसे कई लोग डेंगू के डंक से अपनी जान गंवा बैठे हैं। वहीं, इस खतरनाक बीमारी ने फिर एक घर के कमाऊ सदस्य की जीवनलीला समाप्त कर दी।

सूत्रों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने भैंसकोठा निवासी गणेश राम चौहान पिता हरिराम चौहान (52 साल) की तबीयत विगत 2 अक्टूबर को खराब हो गई। परिजन जब इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए तो वह डेंगू पीड़ित निकला, लिहाजा उसे एडमिट कर दिया गया। चिकित्सकों की कोशिशों के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर गणेश को 7 अक्टूबर को रायपुर रेफर कर दिया गया। 


गरीब परिवार ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गणेश को दाखिल कराते हुए उपचार भी करवाया, पर बात नहीं बनी। शनिवार को रायपुर से रायगढ़ वापसी के दौरान रास्ते में गणेश ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए चौहान परिवार को सौंपने वाली च्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Banner