Janjgir Champa : अपर कलेक्टर ने किया एसएसटी पांईट बनारी एवं सिवनी मोड़ का निरीक्षण ........

# Admin | 16 Oct, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में प्रतिदिन उड़नदस्ता दलों द्वारा 24 घण्टे क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। 

इसी क्रम में अपर कलेक्टर लवीना पांडेय स्थैतिक निगरानी दल के पांईट बनारी एवं सिवनी मोड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रजिस्टर का अवलोकन किया तथा किये गये पंजी की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

अपर कलेक्टर ने पोस्ट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को गुजने वाली गाड़ी की जांच करने तथा अवैध और  संदिग्ध परिवहन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जांजगीर तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Banner