Health Tips :  आप भी खून की कमी से जूझ रहे हैं तो न हो निराश, इस पांच तरह के जूस का सेवन कर ले स्वास्थ्य लाभ........

# Admin | 18 Oct, 2023

 आप भी खून की कमी से जूझ रहे हैं तो न हो निराश, इस पांच तरह के जूस का सेवन कर ले स्वास्थ्य लाभ........

मिशन क्रांति न्यूज़ एक वयस्क इंसान के शरीर में 5 से 6 लीटर तक खून होना चाहिए , यदि इससे कम होगा तो शरीर के अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्व के पहुँचाने में परेशानियां होती है जिसके कारण खून की कमी होने पर शरीर में बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होती है। इस बीमारी को एनीमिया कहते है। अगर आप भी खून की कमी से जूझ रहे हैं तो इन 4 तरह के जूस का सेवन अवश्य करें,कुछ ही दिनों में शिराओं में खून दौड़ने लगेगा 

1. अनार का जूस - जिस तरह अनार देखने में खून की तरह लाल होता है, उसी तरह अनार का जूस पीने से शरीर में बहुत जल्दी ही खून भरने लगता ह। अनार में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है, यह तुरंत खून में हीमोग्लोबिन को भर देती है और इससे शरीर में कमजोरी और थकान भी मिट जाता ह। 

2.चुकंदर का जूस - यह संयोग मात्र है कि चुकंदर भी देखने में लाल होता है लेकिन यह आयरनयुक्त  रहता ह। इसके साथ ही इसमें फॉलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, बीटैन और विटामिन सी भी होता ह। चुकंदर खून में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं को अधिकतम ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने के काबिल बनाता ह। चुकंदर में आप खीरा और अदरक का टुकड़ा भी डालकर तीनों का एक साथ जूस निकाल सकते हैं। 

3.प्रून जूस - प्रून को आलूबुखारा कहते हैं,प्रून के जूस में नेचुरली खून बढ़ाने की शक्ति होती हैं ,इसमें नॉन-हेम आय़रन होता है जो बहुत दुर्लभ रूप से उपलब्ध होता है, इसका जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं रहती। 

4.ग्रीन बेजिटेबल जूस - जिस हरी सब्जियों में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है उसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती हैं। ग्रीन जूस में आप पालक, चुकंदर, स्विस कॉर्ड, लेमन, चकोतरा, ऑरेंज आदि भी मिला सकते हैं। ग्रीन जूस में आयरन के साथ-साथ फॉलिक एसिड, विटामिन सी, फॉलेट, कॉपर और विटामिन ए भी पाया जाता है जो खून की कमी को बहुत जल्द भर देता है। 

5 .पालक, काजू और रस्पबेरी - पालक, काजू और रस्पबेरी का स्मूदी बहुत जल्द शरीर में खून को भर देग। यह पीने में भी काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए 1 कप ताजा पालक, 2 कप रस्पबेरी या स्ट्रॉबेरी, 2 चम्मच बादाम और एक कप प्रोटीन पाउडर मिला दें। इसमें कोकोनट या बादाम का दूध मिलाकर सेवन करें। 

Banner