CG IT Raid : चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष सहित कई व्यापारियों के ठिकानों आईटी की रेड,जाँच जारी........... 

# Admin | 19 Oct, 2023

चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष सहित कई व्यापारियों के ठिकानों आईटी की रेड,जाँच जारी........... 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन, अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सक्रीय है इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने अरिहंत जेवलर्स के संचालक उत्तम गोलछा के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप, शैलेंद्र नगर स्थित घर पर दबिश दी है। संचालक उत्तम गोलछा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं।

सदर बाजार स्थित AM ज्वेलर्स के मालिक सुनील पारख और सप्रे शाला स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स मालिक संजय पारख के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। सभी ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Banner