ROAD ACCIDENT : सड़क हादसा : दो की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर.........

# Admin | 20 Oct, 2023

सड़क हादसा : दो की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर.........


मिशन क्रांति न्यूज़ रतनपुर। केंदा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया ,जिनको 108 की त्वरित सेवा से लाया गया अस्पताल, यह घटना आज सवेरे की है जहां केंद्र घाटी में एक लग्जरी बस खाई में गिर गई, जहां 40 से 50 लोग सवार थे। 

बस पलटने के बाद यह सूचना 108 टीम को मिली तो उन्होंने तत्काल 4 से 5 एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर रवाना किया,घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस कर्मियों ने पाया कि बस मे बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें पुलिस की रेस्क्यू टीम तथा 108 की टीम, तथा स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल कर, 108 एंबुलेंस के द्वारा केंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर के लिए रेफर किया गया, जहां मरीजों का इलाज जारी है।  

Banner