कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को पिछड़ा वर्ग ने दी बधाई, कहा....लड़ेंगे जीतेंगे

# Admin | 21 Oct, 2023

कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को पिछड़ा वर्ग ने दी बधाई, कहा....लड़ेंगे जीतेंगे


मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - रायपुर दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद छत्तीसगढ़ सरकार के सदस्य सूरज निर्मलकर के प्रतिनिधित्व में विभिन्न समाज के पदाधिकारी ने दूधाधारी मठ पहुंचकर बधाई दी और कहा चिंता करने की बात नहीं है।  दिल्ली बहुत दूर है मगर मंजिल जरूर आसान करेंगे लड़ेंगे और जीतेंगे भी। 

श्री निर्मल के नेतृत्व में पहुंचे विभिन्न समाज के मुख्य लोगों ने कहा, आप जैसे धर्माचार्य को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रकार दक्षिण विधानसभा के मतदाता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। निश्चित रूप से आपकी विजय होगी और पिछड़ा वर्ग छत्तीसगढ़िया समाज आपके साथ है। 

इस अवसर पर अनेक सामाजिक मुखिया छत्तीसगढ़िया समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से अश्वनी सिंह ठाकुर, मनोहर लाल देवांगन, श्रीकांत वर्मा, अश्वनी धुरंधर, संतोष साहू, ओमप्रकाश मानिकपुरी, वीरेंद्र , सेवक यादव, राकेश निषाद, मुकेश देवांगन, दयालु राम देवांगन सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद थे।  
 

Banner