कोर्ट ने सुनाया फैसला, इस बॉलीवुड एक्टर को मिली दो महीने जेल की सजा.........

# Admin | 23 Oct, 2023

कोर्ट ने सुनाया फैसला, इस बॉलीवुड एक्टर को मिली दो महीने जेल की सजा.........

मिशन क्रांति न्यूज़। बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल दलीप ताहिल को साल 2018 में ड्रंक एंड ड्राइव केस में 2 महीने की जेल हुई है। 70 वर्षीय दलीप ताहिल को अब 2 महीने की सजा काटनी पड़ेगी। इस खबर के सामने आने के बाद दलीप ताहिल के फैंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पांच साल पुराने ड्रंक एंड ड्राइव मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। 

Dalip Tahil:आमिर की वजह से दिलीप ताहिल को मिली थी 'हम हैं राही प्यार के',  एक्टर ने साझा किया पुराना किस्सा - Dalip Tahil Reveals Aamir Khan Cast Him  In Hum Hain

 ये था पूरा मामला

साल 2018 में एक्टर दलीप ताहिल के खिलाफ ड्रंक ड्राइविंग के एक मामले में कुछ लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़ितों के अनुसार दलीप ताहिल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए एक ऑटो को टक्कर मार दी थी, जिसमें सवार एक महिला और पुरुष घायल हो गए थे। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर दलीप ताहिल ने घटनास्थल से भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन एक्टर को गणपति विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान लगे ट्रॉफिक जाम के कारण पुलिस ने पकड़ लिया था। पीड़ितों ने एक्टर पर उनसे हाथापाई करने का आरोप भी लागाया था। इस घटना के बाद दलीप ताहिल को मुंबई के खार इलाके की पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन बाद में एक्टर को जमानत पर छोड़ दिया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर दलीप ताहिल बॉलीवुड का एक जाना- माना नाम हैं। एक्टर ने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर दलीप ताहिल ने संजय कपूर की फिल्म 'राजा', शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर', 'कयामत से कयामत तक', 'भाग मिल्खा भाग', रॉक ऑन, रा.वन, मिशन मंगल, हम हैं राही प्यार के और कहो ना प्यार है जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Banner