दिवाली पर दुकानों में सप्लाई करने की थी तैयारी, 5 लाख से अधिक का पटाखा जब्त कर की गई करवाई.......

# Admin | 24 Oct, 2023

दिवाली पर दुकानों में सप्लाई करने की थी तैयारी, 5 लाख से अधिक का पटाखा जब्त कर की गई करवाई.......


मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़।  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) और पुलिस की टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान रायगढ़-खरसिया NH-49 पर ग्राम चपले के पास खरसिया पुलिस और उड़नदस्ता दल की टीम ने 5 लाख रुपए का पटाखा जब्त किया है। 

दरअसल ग्राम चपले के पास चेकिंग के दौरान ऑटो क्रमांक सीजी 12 बीई 6659 को पटाखा परिवहन करते पकड़ा गया। खरसिया पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है।

वाहन चालक दिनेश राठौर ने बताया कि वाहन में लोड़ पटाखों को खरसिया से रायगढ़ लेकर जा रहा था। पटाखों के परिवहन संबंधी बिल/कागजात की मांग करने पर कोई बिल और दस्तावेज नहीं मिला।

 खरसिया थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि वाहन समेत अवैध पटाखा और चालक को थाने ले आया गया है। जब्त पटाखों की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। यह पटाखा दिवाली पर शहर की दुकानों में सप्लाई होनी थी।

Banner