फिल कोल बेनीफिकेशन में कोयले की भारी अफरा-तफरी..........

# Admin | 25 Oct, 2023

फिल कोल बेनीफिकेशन में कोयले की भारी अफरा-तफरी..........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। रायगढ़ कोयले के काले खेल में जिले की कुछ कोल वाशरी भी शामिल है। इनके पास कोयले के आवज-जावक का कोई हिसाब ही होता क्योंकि अवैध कोयला भी खपाया जाता है। टेंडा नवापारा के फिल कोल बेनीफिकेशन में तो पोर्टल में एक लाख टन से भी अधिक कोयला दिख रहा था लेकिन मौके पर करीब 50 हजार टन ही मिला। अनुमति क्षेत्र से अधिक पर कोयला भंडारित पाया गया।

खनिज विभाग ने टेंडा नवापारा घरघोड़ा में फिल कोल बेनीफिकेशन को खसरा नंबर 261/8 रकबा 2.643 हे. पर अस्थाई भंडारण लाइसेंस जारी किया था। यहां एक बार में 80 हजार टन कोयला भंडारण की ही अनुमति थीब संयुक्त टीम ने यहां जांच की तो पाया गया कि कोयले का भंडारण अनुमति से ज्यादा क्षेत्र में किया गया है। कोल स्टॉक की जांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई। खनिज ऑनलाइन पोर्टल में फिल कोल का स्टॉक 1,14,360 एमटी दर्शा रहा था, जबकि मौके पर केवल 50,112 एमटी कोयला ही मिला। मतलब 64,248 एमटी कोयला गायब था। इसके परिवहन के संबंध में भी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।संभव है कि यह कोयला अवैध तरीके से किसी को बेच दिया गया हो। खनिज विभाग ने इस संबंध में नोटिस भी दिया लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला। अब भी इस गड़बड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। 

लाइसेंस नवीनीकरण के लिए सेटिंग

फील कोल बेनीफिकेशन का टेंडा नवापारा में 0.96 एमटीपीए क्षमता की वॉशरी स्थापित है। इसके अलावा बिलासपुर में भी कोल डिपो और वॉशरी है। 29 अप्रैल 2023 को लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी कोयले की कई गाडिय़ां यहां से निकलीं। लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कंपनी ने बड़ी सेटिंग की है।

Banner