CG CRIME NEWS : दो अलग -अलग जगह पर मिली लाश, हत्या की आशंका....... 

# Admin | 25 Oct, 2023

दो अलग -अलग जगह पर मिली लाश, हत्या की आशंका....... 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग अलग इलाकों से युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।  हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका गया था, जिसमें युवती की लाश फंसने से मछुआरे के होश उड़ गए. वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही।  

मछली जाल में फंसकर आई लाश, मछुआरे के उड़े होश 

बताया जा रहा कि छह महीने पहले युवती घर से तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी. मृतक युवती की पहचान लिली राज के रूप में हुई है. यह घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा की है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोरबी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है. गले मे चोंट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है। मृतक 26 वर्षीय मनीष सारथी रविशंकर निवासी है। उरगा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।  


 

Banner