लापता हुए युवक अबतक नहीं मिला सुराग, नाराज लोगो ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम....... 

# Admin | 25 Oct, 2023

लापता हुए युवक अबतक नहीं मिला सुराग, नाराज लोगो ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम....... 


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। सर्वमंगला मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौटने के दौरान हसदेव नहर में गिरकर लापता हुए युवक अभय धनुहार का अब तक पता नहीं चल सका है। दवाब के बाद जल संसाधन विभाग ने नहर से पानी की मात्रा कम की, फिर भी कोई नतीजे सामने नही आ सके। लापता युवक का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाने की वजह से पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए महिलाओं ने  मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जिसके कारण आवाजाही घंटो बाधित रही।

Banner