Major police action : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख नगदी समेत 20 से अधिक जुआरियों की हुई गिरफ्त्तारी......

# Admin | 26 Oct, 2023

 2 लाख नगदी समेत 20 से अधिक जुआरियों की हुई गिरफ्त्तारी......

मिशन क्रांति न्यूज़ बालोद। आचार संहिता लगते ही पुलिस भी काफी ज्यादा सक्रिय हो गई है। चौंक-चौराहों पर चैकिंग के साथ-साथ सट्टा खेलने वालों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच पुलिस ने बालोद से 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। 

जहां पुलिस ने 21 जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए उनके पास से 2 लाख 12 हजार नगद और 12 बाइक जब्त की है। इतना ही नहीं आरोपियों से 1 कार और 22 मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुरूर थाना और सायबर सेल द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। 

Banner