Asian Para Games 2023 : एशियन गेम्स में नए रिकॉर्ड के साथ सिद्धार्थ बाबू ने गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास...... 

# Admin | 26 Oct, 2023
  •  बाबू की उपलब्धि के साथ एशियाई पैरा खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या अब 17 हो गई है।

Asian Para Games 2023 : एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारत के दमदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 इवेंट में भारत के सिद्धार्थ बाबू ने कमाल कर दिया है। सिद्धार्थ ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।

दरअसल, भारत के सिद्धार्थ बाबू ने गुरुवार को चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स 2023 में मिक्स 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।

बाबू ने फाइनल में 247.7 अंकों के नए गेम रिकॉर्ड के साथ इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया और पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में बर्थ भी हासिल की। वहीं दूसरी ओर अवनी लेखरा इसी इवेंट के फाइनल में 8वें स्थान पर रहीं। बाबू की उपलब्धि के साथ एशियाई पैरा खेलों में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या अब 17 हो गई है।

 

Banner