दो दिन छत्तीसगढ़ दौरे में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा........... 

# Admin | 26 Oct, 2023

दो दिन छत्तीसगढ़ दौरे में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा........... 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। पार्टी कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे 28 अक्टूबर को रात 8 बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में सामिल होंगे। इसके बाद भोजन, फिर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक एकामत्म परिसर में बैठक लेंगे । 11 से 11.30 बजे तक अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वे डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पडंरिया में स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल में आयोजित जनसभा को भी वे संबोधित करेंगे। यहां से वे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जाएंगे और सभा को संबोधत करेंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Banner