सरकारी हॉस्पिटल का हाल बेहाल डॉ नदारत.........

# Admin | 26 Oct, 2023

सरकारी हॉस्पिटल का हाल बेहाल डॉ नदारत.........

मिशन क्रांति न्यूज़ ओड़िसा। गरीब वर्ग के दूर दराज से आए रोगियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। साथ ही प्राइवेट हॉस्पिटल में ज्यादा पैसा देकर इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ता है।जैसे ही यह खबर युवा विधायक एवं सेवाभावी डॉ सीएस राजन एक्का, को मिलती है तत्काल से सरकारी अस्पताल पहुंचकर अविलंब, कमान संभालते हुए, कई दर्जनों, रोगियों को चेकअप कर उचित दवाइयां उपलब्ध करवाई गई है, यहां यह वीडबना है, कि कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद भी डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं की गई। 

यहां यह कहना उल्लेखनीय होगा कि अभी, कुछ दिन पहले एक महिला, को इलेक्ट्रिक स्कूटी के चालक ने सामने से ठोकर मार दी मामूली चोट सिर में आने के कारण सरकारी अस्पताल से राउरकेला, स्थित जेपी हॉस्पिटल, रेफर किया गया, नाम न छापने की शर्त पर उसने बताया, कि जेपी हॉस्पिटल और सरकारी अस्पताल, के कुछ कर्मचारियों, की मिलीभगत से यह गोरखधंधा का कार्य निरंतर जारी है। जिसकी जांच अविलम किया जाना जनहित में उचित होगा, एवं डॉक्टरों की कमी, को शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य सचिव, एवं जिला प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए, एवं तत्काल ठोस एवं कारगर कदम उठाना चाहिए।

Banner