घोषणा पत्र में इन वादों को कर सकते हैं शामिल......... 

# Admin | 27 Oct, 2023

घोषणा पत्र में इन वादों को कर सकते हैं शामिल......... 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। पिछली बार कांग्रेस ने जब छ्त्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल की थी तब इसका बहुत बड़ा श्रेय कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को दिया गया था। वही घोषणा पत्र जिसमें कर्ज माफी जैसे वादे को लेकर कांग्रेस ने सत्ता की चाभी हासिल की थी। हालांकि पहले चरण के मतदान में केवल कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन इस बार कांग्रेस ने घोषणाएं करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है, और वो है चरणों में घोषणा करना।

जी हां 20 क्विंटल धान खरीदी, साढ़े सत्रह लाख लोगों को आवास, जाति जनगणना और किसानों की कर्ज़ माफ़ी की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह कह कर सबको कयास लगाने पर मज़बूर कर दिया है कि पांचवीं घोषणा राहुल गांधी करेंगे। दरअसल राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल डीजल पर अपने हिस्से का टैक्स और रसोई गैस की क़ीमत कम करने और किसान कर्जमाफी, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा की रकम बढ़ाने और महिलाओं को हर साल नकद रकम देने का वादा भी कांग्रेस कर सकती है। लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा कांग्रेस की तरकश के सारे तीर निकलने की प्रतीक्षा में है।

Banner