शासन के राशन का बंदरबाट,,,,कई हितग्राही योजना के लाभ से वंचित !

# Admin | 28 Sep, 2020

शासन के राशन का बंदरबाट,,,,कई हितग्राही योजना के लाभ से वंचित !

◆ शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से समूह के हौसले बुलंद। 

◆ जय महामाया स्व सहायता महिला समूह द्वारा संचालित है सरकारी राशन दुकान।

मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर-चाम्पा। बीपीएल कार्डधारियों को खाद्यान्न योजना के तहत सस्ते दरों पर हर महिने राशन उपलब्थ कराने योजना संचालित है। लेकिन ग्राम पंचायत कांसा मे जय महामाया महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित सरकारी दुकान से कई हितग्राहीयो को सही मात्रा में राशन,मिट्टीतेल या शक्कर नहीं दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने समूह पर राशन डकारने का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन अब तक उक्त मामले में किसी तरह कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद है। जिससे कुछ हितग्राही परेशान है। दरअसल नवागढ ब्लाक के ग्राम पंचायत कांसा में जय महामाया स्व सहायता समूह के द्वारा सरकारी राशन का दुकान मनमाने ढंग से संचालित किया जा रहा है गांव के हितग्राही निशा, इतवारा बाई, सुरेश कुमार व आरती नाम बताया कि उन्हें राशन नहीं दिया गया। वहीं मिट्टीतेल पांच महिने में दिया जाता है। कुछ लोगों को शक्कर भी नहीं दिया जाता है। जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से किया था लेकिन शिकायत के बाद भी आज पर्यंत कार्रवाई नहीं होने से सरकारी राशन दुकान संचालित करने वालों कुछ हौसले बुलंद है उन्होंने महिला समूह.द्वारा सरकारी राशन डकारने का आरोप भी लगाया। हितग्राहीयो के विरोध करने पर गाली गलौच कर थाने मे रिपोर्ट करने की धमकी दी जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि निशा पति रथराम को 2019 मे अप्रैल से दिसंबर तक व 2020 मे जनवरी से अप्रैल तक का राशन नही दिया गया है। जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

समूह पर फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने महिला स्व सहायता समूह पर फर्जी तरीके से रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए जाने का गंभीर आरोप लगाए हैं। है जिसकी रिपोर्ट नवागढ थाने मे दर्ज कराई गई है पर थानेदार के भी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है जय महा माया स्व सहायता समूह कासा एक महिला समूह है।

समूह के संचालन में अन्य लोगोंं की भूमिका संदिग्ध

सरकारी राशन दुकान का संचालन भले ही स्वसहायता समूह के नाम पर है लेकिन इसका नियंत्रण भिसम कश्यप, मनोहर, दिलहरण, रामकिशुन के हाथो मे है है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शासकीय टेबलेट को धर्मेंद्र कश्यप चलाता है,और उनके द्वारा ही राशन की हेरा फेरी किया जाता है। समूहों द्वारा आधा लीटर मिट्टी तेल दे कर एक लिटर का पैसा वसूल किया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मौत हो चुकी है उसके नाम से भी राशन आहरण हो रहा है। जिसका फायदा हितग्राहियों के बजाय समूह को मिल रहा है। शिकायतकर्ता उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Banner