इन जिलों के प्रत्याशियों ने कहा ”मिल रही धमकी” तो…प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये काम..........

# Admin | 28 Oct, 2023

इन जिलों के प्रत्याशियों ने कहा ”मिल रही धमकी” तो…प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये काम..........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में मची भगदड़ के बीच कई नेता मौका देखकर पाला बदल रहे हैं।जोगी कांग्रेस ने भाजपा-कांग्रेस के बागियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिये हैं।जोगी कांग्रेस ने आज पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की।इस रिस्ट में शामिल दो उम्मीदवारों ने खुद की जान का खतरा बताया है। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे लेकर एक पत्र भी निर्वाचन आयोग को लिखा है। 

अमित जोगी की तरफ से पार्टी के दो प्रत्याशियों सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद एवं महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग के लिए सुरक्षा मांगी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के इन दोनो ही प्रत्याशियों को लगातार धमकी देने की बात कही जा रही है। चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। अमित जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है। इसलिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। जिनके संरक्षण से कुछ तत्व धमकी-चमकी का ओवरटाइम कर रहे हैं। अमित ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं उन लोगों को यह बताना चाहता हूं, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे…आप अपना समय बर्बाद मत करो।

Banner