सड़क हादसे में जख्मी युवक ने लगाई फांसी......... 

# Admin | 28 Oct, 2023

सड़क हादसे में जख्मी युवक ने लगाई फांसी......... 

मिशन क्रांति न्यूज़ धरमजयगढ़। सड़क हादसे में जान बचने के बाद जख्मी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाते हुए अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोदवारी पारा धरमजयगढ़ में रहने वाला प्रेमसागर राठिया आत्मज स्व. चैतराम राठिया (27 वर्ष) की उसके घर में बंधे फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालत में लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतदेह को देखने भीड़ लगी तो परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। 


वर्दीधारियों ने मृतिका की मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ रोज पहले सडक़ हादसे में प्रेमसागर घायल हो गया था। वह कामधाम करने के बजाए शराब पीने में अधिक दिलचस्पी रखता था। मां अपने बेटे को नशे की लत छोडऩे की सलाह भी देती, मगर वह अपनी दुनिया मे ही खोया रहता था। युवक ने आखिर किन कारणों से परेशान होकर आत्महत्या का रुख अख्तियार किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम करते हुए विवेचना में जुटी है।

Banner