17 अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया नाम निर्देशन पत्र एवं 17 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा..........

# Admin | 28 Oct, 2023

🔷 अब तक कुल 67 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र.............

मिशन क्रांति न्यूज़  जांजगीर-चांपा । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के लिए कल 17 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 17 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। अब तक कुल 67 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया है। 

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि कल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा के लिए 6, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के लिविधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ के लिए  6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से  सुरेश कुमार सोनवानी,  चुन्नीलाल साहू,  सौरभ सिंह,  महेत्तर गोड़,  राजेश सिंह ध्रुवे,  त्रिपती नाथ कैवर्त्य, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 से  मोतीलाल देवांगन,  रामकुमार साहू,  ब्यास कश्यप, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती बीना साहू एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ से  सरयू प्रसाद पूरे, गोरेलाल बर्मन, जोहन लहरे, श्यामलाल बंजारे, लक्ष्मी सिंह बंजारे, श्रीराम पप्पु बघेल ने नाम निर्देशन पत्र लिया।

      आज अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 से 3, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 - जांजगीर-चांपा से 10 एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 से 4 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 - अकलतरा से श्रीमती सत्यलता मिरी, आनंद प्रकाश मिरी, सौरभ सिंह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 - जांजगीर-चांपा से, परमेश्वर प्रसाद साण्डे, रविन्द्र द्विवेदी, विकास तिवारी, राधेश्याम सूर्यवंशी ने दो, श्री जय किशन साण्डे, नारायण प्रसाद चंदेल, बिसाहू दास सूर्यवंशी, बंसत कुमार साहू, श्री नीलम सोनी। 

Banner