बस्तर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान : कांग्रेस सरकार बनी तो तेंदूपत्ते पर मिलेगा 4 हजार रुपए बोनस, स्कूल से कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा, जानिए अब तक की घोषणाएं… 

# Admin | 28 Oct, 2023

बस्तर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान : कांग्रेस सरकार बनी तो तेंदूपत्ते पर मिलेगा 4 हजार रुपए बोनस, स्कूल से कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा, जानिए अब तक की घोषणाएं… 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोंडागांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोंडागांव जिले के फरसगांव में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। उन्होंने सभा में तेंदूपत्ता पर आदिवासियों को हर साल 4000 रुपए का बोनस देने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकारी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

चाहे मेडिकल कॉलेज हो, इंजीनियरिंग, एग्रीक्लचर कॉलेज हो, पढ़ाई के लिए एक रुपया भी नहीं देना पड़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, सरकार दो तरह की होती है, एक सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों को मदद करने में अपनी पूरी शक्ति लगा देती है। दूसरी सरकार चुने हुए अरबपतियों अडानी जैसे लोगों को मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आते हैं बड़े-बड़े वादे करके जाते हैं। हर एकाउंट में 15-15 लाख डालने की बात कही थी। कई वादे किए पर एक वादे उन्होंने पूरा नहीं किए। कांग्रेस जो कहती है उसे करके दिखाती है।
 

Banner