बीएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात.... 

# Admin | 29 Oct, 2023

बीएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात.... 
 
मिशन क्रांति न्यूज़ कांकेर।
 राव घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगीपाल में बीएसएफ के जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

अंतागढ़ एसपी खोमन सिन्हा ने बताया कि जवान बीएसएफ 165 वाहिनी में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। जवान का नाम वाल्मीकि सिन्हा है, वह रायपुर मंदिर हसौद का रहने वाला था। कैंप में जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर बैरक में पहुंचे। जहां खून से लथपथ जवान वाल्मीकि का शव पड़ा हुआ था। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों और बीएसएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है।

Banner