कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र में शामिल हुए ये बिंदुएं .........

# Admin | 30 Oct, 2023


कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र में शामिल हुए ये बिंदुएं .........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी चुनावी घोषणाएं करती जा रही हैं, इन्हीं घोषणाओं को आगे बढ़ते हुए आज खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने कुछ और घोषणाओं का ऐलान किया, जिनमें महतारी न्याय योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर ₹500 की सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है, इसके अलावा 49 लाख 63,000 उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ताओं को 200 यूनिट से कम खपत पर पूरा बिल माफ किया जाएगा।बाकी को 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ लगेगा।

महिला समूह के कर्ज माफ किए जाएंगे, 700 औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे, 6000 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटना पर मुफ्त इलाज की व्यवस्था दी जाएगी, परिवहन व्यवसाय से जुड़े व्यवसाईयों के कर्ज और ब्याज को माफ किया जाएगा, इसके अलावा तिवरा को समर्थन मूल्य पर सरकार खरीदेगी।

Banner