CG Congress Ghosna Patra 2023 : अब समर्थन मूल्य पर ‘तिवरा’ की भी होगी खरीदी, कांग्रेस  के घोषणा पत्र में  शामिल.....

# Admin | 31 Oct, 2023

अब समर्थन मूल्य पर ‘तिवरा’ की भी होगी खरीदी, कांग्रेस  के घोषणा पत्र में  शामिल......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर-  2018 में बंपर सीट्स के साथ सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के लिए 2023 में फिर से सरकार बनाने की चुनौती है, जिसके लिए वो एक के बाद पार्टी ने अब तक करीब एक दर्जन वायदे जनता से कर चुकी है।  

मुख्यमंत्री पहले ही किसानों की कर्जमाफी का वायदा कर मास्टर स्ट्रोक खेल चुके हैं, बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश में KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वायदा किया। पहले की इन 6 घोषणाओँ के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से 8 और घोषणाएं की। जबकि बीजेपी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

  •  महतारी न्याय योजना में गैस रिफि​लिंग पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी
  •  200 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा
  •  महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ होंगे
  •  700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे
  •  सरकारी स्कूल,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड होंगे
  •  छत्तीसगढ़ निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं या आकस्मिक दुर्घटना होने पर नि:शुल्क इलाज होगा
  •  परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों का वर्ष 2018 तक का 726 करोड़ का बकाया मोटरयान कर माफ होगा
  •  अब से ‘तिवरा’ को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा 

 


 

Banner