CG CRIME NEWS :  पिछले तीन दिनों से लापता थी महिला, अब नहर में मिली लाश......

# Admin | 31 Oct, 2023

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा - कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की नहर में लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचंकर लाश को नहर से निकाली और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।  

जानकारी के अनुसार, दर्री थाना इलाके के प्रगति नगर गेट नम्बर 3 में महिला की फंसी हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतिका की शिनाख्त हो गई है. मृतिका 35 वर्षीय सुरेसश्वरी गुप्ता है, जो पिछले तीन दिन से घर से लापता है. परिजनों ने दर्री थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामले में महिला के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही ह।

Banner