Shameful : फिर से एक मासूम हुई दरिंदगी की शिकार, 15 दिन के भीतर जिले में ये दूसरी घटना........

# Admin | 31 Oct, 2023

फिर से एक मासूम हुई दरिंदगी की शिकार, 15 दिन के भीतर जिले में ये दूसरी घटना........

मिशन क्रांति न्यूज़ कवर्धा। कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के गांव में 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।  परिजनों की शिकायत पर बोड़ला थाना में मामला दर्ज किया गया हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने हरकत में आते ही हो दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया हैं और अभी आगे की कार्रवाई जारी हैं।

बता दें कि 15 दिन के भीतर जिले में मासूमों के साथ ये दूसरी घटना है। 15 दिन पहले भी 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया था  हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं। जिले के एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने मामले की पुष्टि की हैं।  

 

 

 


 

Banner