इस तरीके से होगी इस बार मंडियों में धान खरीदी .............

# Admin | 01 Nov, 2023

इस तरीके से होगी इस बार मंडियों में धान खरीदी .............

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। आज से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। बायोमीट्रिक डिवाइस के जरिए होनी थी लेकिन संबंधित कंपनी मंत्रा सॉफ्टेक ने डिवाइस ही सप्लाई नहीं किए। मार्कफेड ने रविवार तक सारे डिवाइस उपलब्ध कराने का आदेश दिया था लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर सकी। अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश दिया है कि जब तक मशीनें नहीं मिल जातीं तब तक 22-23 की तरह ही बिना बायोमीट्रिक के धान खरीदी की जाए। धान उपार्जन के लिए इस बार सरकार ने कई बदलाव किए हैं। 

केंद्र सरकार धान खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक को शामिल किया गया है। पंजीकृत किसानों के आधार नंबर लिए गए हैं। मार्कफेड ने डिवाइस की आपूर्ति के लिए 22 सितंबर को टेंडर निकाला था। इसमें अहमदाबाद की कंपनी मंत्रा सॉफ्टेक इंडिया प्रालि ने सबसे कम रेट डाले इसलिए उसी को टेंडर मिल गया। प्रदेश में कुल 2735 नग फिंगर प्रिंट डिवाइस और इतने ही आइरिस डिवाइस की सप्लाई की जानी है। दोनों डिवाइस मिलाकर कुल 2,85,80,968 रुपए का भुगतान किया जाएगा। मार्कफेड ने 29 अक्टूबर तक दोनों डिवाइस की आपूर्ति करने का आदेश दिया था लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर सकी। 

सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा है कि उपार्जन केंद्रों में डिवाइस पहुंचने में कुछ समय और लग सकता है। इसलिए पिछले वर्ष की तरह ही बिना बायोमीट्रिक के धान खरीदी की जाए। बायोमीट्रिक पहुंचने के बाद फिर उस सिस्टम से खरीदी होगी। देर से टेंडर, कंपनी भी लापरवाह राज्य सरकार ने बायोमीट्रिक डिवाइस के लिए टेंडर करने में देरी की। एक नवंबर से खरीदी होनी थी लेकिन टेंडर 22 सितंबर को किया गया। इतने बड़े टेंडर में कम से कम 15 दिन का समय दिया गया होगा। इसके बाद सप्लाई होनी थी लेकिन कंपनी से एग्रीमेंट नहीं हुआ। मार्कफेड ने कंपनी को आदेश देने में भी 27 अक्टूबर तक समय लगा दिया। मंत्रा सॉफ्टेक ने भी सप्लाई करने में तेजी नहीं दिखाई। यही वजह है कि इस बार फिर से बिचौलिए सक्रिय हैैं।

Banner