CG CRIME NEWS : बड़े भाई की कर दी थी हत्या, जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया ये फैसला.......

# Admin | 01 Nov, 2023

 बड़े भाई की कर दी थी हत्या, जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया ये फैसला.......

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा -  जिले के ग्राम पिसोद में बड़े भाई की हत्या करने वाले भाई को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।   मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।  

जानकारी के मुताबिक, 2022 में बड़े भाई दिलेराम साहू करहुवा (रपली) के सिर में छोटे भाई दिलहरण ने ताबड़तोड़ वार किया था।  हत्या कर घटना की सूचना फोन से सरपंच पति को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था वही इस मामले में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने आरोपी दिलहरण साहू को आजीवन कारावास सहित 25 हजार रुपए रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
  
 

Banner