CG ACCIDENT : ट्रक ने कार को मारी ठोकर, गाड़ी के उड़े परखच्चे.........

# Admin | 02 Nov, 2023

ट्रक ने कार को मारी ठोकर, गाड़ी के उड़े परखच्चे.........

मिशन क्रांति न्यूज़ बलौदाबाजार। लवन थाना क्षेत्र के ग्राम लाहोद के पास एक ट्रेलर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गए। उन्हें मामुली चोटें आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केशर पराग अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गए। 

परिवार बलौदाबाजार के ही रहने वाले हैं। ये सभी कसडोल के पास तुरतुरिया गए थे। जहां से वापसी के दौरान दो ट्रक के बीच में चल रहे थे। इसी दौरान सामने वाले ट्रक चालक ने ब्रेक मार दिया। जिससे कार चालक भी ब्रेक लगाया। लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने जब तक ब्रेक लगाया तब ट्रक कार ठोकर मार चुकी थी। घटना के बाद पहुंची लवन पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया। बता दें कि जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में बढ़ते यातायात दबाव के बीच लगातार हादसे हो रहे हैं। रात में यह घटना और बढ़ जाती है। जिसका प्रमुख कारण चार पहिया वाहन में लगे हैलोजन लाईट और वाहन चालकों का अपर डियर न देना साथ ही तेज गति से वाहन चलाना है।

Banner