Liquor ban : गाँव में शराबियों से हलाकान महिलाओ ने शराब बंदी को लेकर खोला मोर्चा, शिक्षा पर भी जोर

# Admin | 02 Nov, 2023

🔷 शराब बंदी की कर रहे मांग।

मिशन क्रांति न्यूज, जांजगीर चांपा। सिवनी की महिलाएं शराब बंदी और शिक्षा पर जोर देते हुए एक नई मुहिम छेड़ दी है, शराबियों से परेशान महिलाओ ने सिवनी, नैला गांव मे शराब पीकर लोगो द्वारा गाली गलौच मारपीट, लोगो द्वारा अवैध रुप से शराब की बिक्री को बंद कराने मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, सिवनी की महिलाएं असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर गाली गलौच से काफी परेशान थे, जिससे गाँव की शान्ति व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई थी। गाँव के  बच्चे लोगो के गाली गलौच को सुन कर अक्षर ज्ञान कम और अनैतिकता को अधिक ग्रहण करते थे ऐसे में ख़ासकर छोटे छोटे बच्चो का भविष्य अधर में लटकते नजर आ रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए महिलाओ ने शराब बंदी को लेकर एक मुहीम छेड़ दी है। 

महिलाएं द्वारा यह चलाया गया मुहिम बहुत ही सिख दे रहा है वही शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे एक शिक्षित समाज की स्थापना हो सके और  सभ्य समाज माता पिता और बड़ो का सम्मान रख सके, महिलाओ द्वारा चलाये जा रहे इस मुहिम की गांव और आसपास के क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। 

Banner