पहले दिन नहीं हुई बोहनी, समितियों में नहीं पहुंचे किसान..........

# Admin | 02 Nov, 2023

पहले दिन नहीं हुई बोहनी, समितियों में नहीं पहुंचे किसान..........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। पूरा प्रदेश चुनावी रंग में रंग चुका है। इसका असर धान खरीदी में भी नजर आ रहा है। बुधवार से धान खरीदी का पहला दिन था लेकिन किसी भी केंद्र में बोहनी नहीं हुई। यह भी कहा जा रहा है कि अभी धान कटाई नहीं हो सकी है। चुनाव के कारण भी किसान कुछ दिन इंतजार करना चाहता है। 

जिले के 69 समितियों में धान खरीदी बुधवार को शुरू हो गई। इस बार बायोमीट्रिक डिवाइस से खरीदी होनी है लेकिन सप्लाई नहीं होने के कारण पुराने सिस्टम से ही उपार्जन होगा। बुधवार को एक भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। पिछले कुछ दिनों से डमी खरीदी की जा रही थी। हालांकि कहा जा रहा है कि अभी धान कटाई नहीं हो सकी है। जिसके पास धान है, उसमें नमी ज्यादा है। 

टोकन जारी करने में भी सीमा तय कर दी गई है इसलिए किसानों को ज्यादा मात्रा धान बेचना पड़ता है। पर्याप्त धान होने के बाद ही टोकन जारी करवाया जाता है। अभी किसान के पास धान कम है या नहीं है। यही वजह है कि बोहनी नहीं हुई। घोषणा पत्र का इंतजार
किसानों को कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र का इंतजार है। कांग्रेस ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किए हैं, लेकिन किसान अब भाजपा की ओर टकटकी लगाए बैठा है। भाजपा क्या वादा करती है, यह देखना है। इसलिए अभी धान की आवक कम ही रहेगी।

Banner