Gaurela Pendra Marwahi : मरवाही विधानसभा में चुनाव लड़ने 10 उम्मीदवार मैदान पर, किसी भी उम्मीदवार ने नहीं लिया नाम वापस

# Admin | 02 Nov, 2023

Gaurela Pendra Marwahi : मरवाही विधानसभा में चुनाव लड़ने 10 उम्मीदवार मैदान पर, किसी भी उम्मीदवार ने नहीं लिया नाम वापस

सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटित

मिशन क्रांति न्यूज़ गौरेला पेंड्रा मरवाही।
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही (अनुसूचित जनजाति) के लिए चुनाव लड़ने 10 उम्मीदवार मैदान में है। आज नाम निर्देशन के अंतिम दिन किसी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया।

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया। प्रतीक आबंटन की कार्यवाई में सर्व प्रथम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों को आरक्षित प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।

इसके बाद रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों और निर्दलीय अभ्यर्थियों को लॉट निकालकर प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने बतया कि गुलाब सिंह राज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को हल जोतता किसान, डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, प्रणव कुमार मरपची भारतीय जनता पार्टी को कमल, भाव सिंह वाकरे आम आदमी पार्टी को झाडू प्रतीक चिह्न आबंटित किया गया।

डॉ. उर्मिला सिंह मार्काे राष्ट्रीय गोंड़वाना पार्टी को कप और प्लेट, जयपाल सिंह ‘‘रावण’’ लोक समाज पार्टी को गन्ना किसान, प्रताप भानू हमर राज पार्टी को बाल्टी, रितु पंद्राम गोड़वाना गडतंत्र पार्टी को आरी और निर्दलीय उम्मीदवार रामदयाल अर्माे को एअरकंडीस्नर एवं निर्दलीय उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार पैकरा को प्रतीक चिन्ह कांच का गिलास आबंटित किया है।08:11 PM

Banner