श्रम विभाग में एक ऑपरेटर के खिलाफ अवैध उगाही की शिकायत.........

# Admin | 03 Nov, 2023

श्रम विभाग में एक ऑपरेटर के खिलाफ अवैध उगाही की शिकायत.........

बेनामी शिकायत में लगे गंभीर आरोप, बेनामी होने के कारण शिकायत खारिज.........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। श्रम विभाग सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते छह महीनों में यह दूसरी गंभीर शिकायत हो गई है। पहली शिकायत को बेनामी होने के कारण खारिज कर दिया गया था। अब दूसरी शिकायत में एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि बेनामी शिकायत होने के कारण इसकी भी जांच नहीं की गई। 

श्रमिकों से पंजीयन समेत अन्य कार्यों के नाम पर अवैध उगाही को लेकर एक बेनामी शिकायत की गई थी। शिकायत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन बेनामी होने के कारण इसे खारिज कर दिया गया। दरअसल बाबू पर आरोप है कि वह श्रमिकों से अवैध उगाही करता है। श्रम सहायक आयुक्त विकास सरोदे का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। 
हालांकि शिकायत संचालनालय स्तर पर की गई है। इसके पहले मृत श्रमिकों के नाम पर राशि जारी करने के मामले में रायगढ़ के चार लेबर इंस्पेक्टर सस्पेंड हो चुके हैं। उस समय भी विभाग की बहुत किरकिरी हुई थी। मामला खुलने के बाद पूरी रकम वापस विभाग के खाते में जमा कराई गई थी। इस मामले में चार अधिकारी लपेटे में आए थे।

Banner