राजनांदगांव से मुर्गी दाना लेकर आए चालक की ट्रक में मिली लाश.......... 

# Admin | 03 Nov, 2023

राजनांदगांव से मुर्गी दाना लेकर आए चालक की ट्रक में मिली लाश.......... 

मिशन क्रांति न्यूज़ राजनांदगांव। मुर्गी दाना लेकर आए ट्रक चालक की उसके ही गाड़ी के केबिन में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पाई गई। अधेड़ शख्स की मौत का सच जानने पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। यह घटना शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला चिकित्सालय में गुरुवार सुबह डोंगरगढ़ के ग्राम खूबाटोली निवासी अश्वनी शर्मा पिता बृजलाल शर्मा (50 वर्ष) का पोस्टमार्टम हुआ। बताया जाता है कि मृतक ट्रक चलाने का काम करता था।

बीते मंगलवार देर शाम अश्वनी राजनांदगांव से ट्रक (क्रमांक – सीजी 08 एटी 9822) में मुर्गी दाना लेकर निकला था। बुधवार सुबह कोतरा रोड थानांतर्गत ग्राम पचेड़ा पहुंचने पर मजदूरों को ट्रक से मुर्गी डान्स उतारते देख वह अपनी गाड़ी के केबिन में आराम करने चला गया। ट्रक से माल अनलोड करने के बाद मजदूर जब अश्वनी के पास गए तो उसे सोते देख जगाया, मगर वह नहीं उठा। 

वहीं, काफी हिलाने के बाद भी ट्रक चालक की जब न आंख खुली और न ही होश आया तो वहां भीड़ लगते ही तरह – तरह की बातें होने लगी। ऐसे में मौके की नजाकत को भांप लोग जब बेसुध अश्वनी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने प्रारंभिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की संदिग्ध मौत की असलियत जानने के लिए मार्ग कायम करने वाली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाट जोह रही है।

Banner