तालाब में लापता महिला की लाश मिलने से सनसनी.........

# Admin | 03 Nov, 2023

तालाब में लापता महिला की लाश मिलने से सनसनी.........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। तालाब में लापता महिला की तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना कापू थाना क्षेत्र की है। वृद्धा घर से निकलने के बाद गायब हो गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम ने बताया कि ग्राम जोबी में बुधवार सुबह नहाने के लिए गए लोगों ने देखा कि तालाब में साड़ी पहनी किसी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश तैर रही थी। मृतदेह को देखने भीड़ लगी तो थाने में सूचना दी गई। 

पुलिस ने मौके पर जाकर तैराक युवकों की मदद से जब शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान गांव की ही मिली बाई पति स्व. घोटला किस्पोट्टा (82 वर्ष) के रूप में हुई। वर्दीधारियों ने मृतिका के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि मिली बाई मंगलवार दोपहर घर से निकलने के बाद लापता थी। फिक्रमंद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे पर वह नहीं मिली। फिलहाल, दिनेश किस्पोट्टा की सूचना पर कापू पुलिस मर्ग कायम करते हुए विवेचना कर रही है।

Banner