Korba : झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, परिजनों में पसरा मातम .......

# Admin | 04 Nov, 2023

झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, परिजनों में पसरा मातम .......


मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा -
कोरबा के कटघोरा वनमंडल में दंतैल हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना कटघोरा वन मण्डल के केंदई रेंज के चोटिया के पास की है।

बताया जा रहा है कि ग्राम सलईगोट निवासी रामकुमार अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। वापसी के दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया था। रामकुमार को छोड़कर बाकी सभी युवक भागने में सफल हो गए, लेकिन रामकुमार हाथी से नहीं बच सका।इस घटना की सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें, कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिसमें से झुंड से बिछड़े एक दंतैल हांथी ने घटना को अंजाम दिया है।

Banner