Virat Kohli 49th ODI Century : विराट कोहली ने तोड़ा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास......

# Admin | 05 Nov, 2023

विराट कोहली ने तोड़ा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास......

Virat Kohli 49th ODI Century  : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है उन्होंने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 37वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। इस दौरान उन्होंने वनडे में सबसे तेज 49 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।  

टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपना धमाकेदार खेल जारी रखा. लगातार 7 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जोरदार बल्लेबाजी की. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और महज 10 ओवर में 91 रन ठोक डाले. हिट मैन के आउट होने के बाद मोर्चा विराट कोहली ने संभाला और एक ऐसी पारी खेल डाली जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया | 

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने 49वां शतक जमाया. इस एक पारी की बदौलत उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. कोहली ने 67 गेंद पर 5 चौके जमाते हुए पचास रन पूरे किए थे और इसके बाद पारी को तेज करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की. सचिन तेंदुलकर ने 49 वनडे शतक तक पहुंचने के लिए 452 पारी खेली थी. विराट कोहली ने महज 277 पारी में ही यह कमाल कर दिखाया 

वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक

इस वर्ल्ड कप में यह विराट कोहली का दूसरा शतक है. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर को पुणे के मैदान पर शतकीय पारी खेली थी. धर्मशाला में खेले गए अगले ही मुकाबले में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 का स्कोर किया लेकिन शतक से चूक गए. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में भी 88 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।  

.

Banner