Havoc of speed : अज्ञात वाहन की चपेट में आया छात्र, हुई मौत......

# Admin | 06 Nov, 2023

 रफ्त्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आया छात्र, हुई मौत......

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़ - रायगढ़-घरघोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार छात्र को ऐसा कुचला कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली पुलिस फरार आरोपी की खोजबीन कर रही है। 

घटना की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग साढ़े 12 बजे घरघोड़ा रोड के उर्दना में महामाया मन्दिर के पास मुख्य मार्ग में सफेद रंग की बिना नंबर वाली सोल्ड एक्टिवा के पास एक शख्स को लोगों ने खून से लथपथ हालत में बेसुध पड़े पाया। राहगीरों ने रुककर देखा तो क्षतिग्रस्त एक्टिवा के समीप असहाय पड़े युवक के सिर से काफी मात्रा में खून निकलते देख तत्काल 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। वहीं, नगर कोतवाल शनिप रात्रे को एक्सीडेंट की खबर लगने पर उन्होंने मातहत स्टाफ को घटना स्थल भेजा। इस बीच एम्बुलेंस के पहुंचने पर युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहा डॉक्टर्स ने प्राथमिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया  चूंकि, देर रात मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी इसलिए उसे मच्र्यूरी रूम में रखवाया गया।

शाम को मृतक की पहचान शहर के चक्रधर नगर स्थित आईटीआई कॉलोनी निवासी सागर सोनवानी पिता यादवधर सोनवानी (23 वर्ष) के तौर पर हुई। फिलहाल, मर्ग कायम करने वाली कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता को एक्सीडेंट की सूचना देते हुए सतना से रायगढ़ बुलाया है, ताकि पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सके साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा भी पंजीबद्ध किया गया है।  


 

Banner