Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग शुरू, 20 सीटों से सियासी जंग का आगाज, वोटिंग से पहले जानें ये सब........

# Admin | 07 Nov, 2023

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग शुरू, 20 सीटों से सियासी जंग का आगाज, वोटिंग से पहले जानें ये सब........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मंगलवार यानि आज के दिन 20 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।  पहले चरण में छ्त्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।  इसी तरह पहले चरण का मतदान मिजोरम में भी होगा।

वोटिंग से पहले जानें ये सब

चुनाव आयोग के अनुसार 10 विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए नौ घंटे मिलेंगे, जबकि 10 सीटों के लिए मतदाताओं को वोटिंग के लिए आठ घंटे का ही समय मिलेगा।

पहला चरण में नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर वोटिंग हो शुरू हो गई है। 10 विधानसभा सीटों में सुबह सात बजे दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और बाकी 10 सीटों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

सुरक्षाकर्मी और चुनाव आयोग को आशंका है कि नक्सली चुनाव में बाधा डाल सकते हैं ऐसे में चुनाव को शांतिपूर्वक पूरा कराना निर्वाचन आयोग के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है।

7 नवम्बर को पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

किस सीट पर कितने प्रत्याशी ?

पहले चरण में वोटिंग वाली 20 विधानसभा सीटों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।

40 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे फैसला

पहले चरण में राज्य के कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।पहले चरण में कुल 5304 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे।


 

Banner