Chhattisgarh Assembly Election 2023 :   वोटिंग को लेकर लोगो में दिख रहा खासा उत्साह,  प्रदेश भर में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान .......

# Admin | 07 Nov, 2023

वोटिंग को लेकर लोगो में दिख रहा खासा उत्साह,  प्रदेश भर में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान .......

मिशन क्रांति न्यूज़  रायपुर - छत्तीसगढ़ में  7 नवंबर यानी आज  मंगलवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में 11 बजे तक 22.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।  

छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 22.18 प्रतिशत मतदान

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें 20 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं वहीं मतदान करने आएं सभी मतदाताओँ में मतदान को लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे।   

Banner