मतदान केंद्र में नक्सलियों ने की फ़ायरिंग, दहशत का माहौल.......

# Admin | 07 Nov, 2023

मतदान केंद्र में नक्सलियों ने की फ़ायरिंग, दहशत का माहौल.......

मिशन क्रांति न्यूज़ सुकमा। सुकमा के बंडा मतदान केंद्र पर नक्सलियों के द्वारा फ़ायरिंग करने की खबर सामने आ रही है वही जवाबी कार्रवाई के बाद वे भाग खड़े हुए. फ़िलहाल बंडा मतदान केंद्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।  पूरा मामला कोंटा इलाके के बंडा मतदान केंद्र का है। 

डीआरजी जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही देखी गई। जवानों की जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली भागते हुए नजर आए। मौक़े पर मतदान फिर शुरू हो गई है डीआरजी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए है। 

बता दें कि सुबह टोंडामर्का इलाक़े में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में CRPF कोबरा बटालियन का जवान घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अमुसार, जहां IED ब्लास्ट हुई है वहां मतदान दल के सुरक्षा में जवान लगे थे। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि एसपी ने की है।  

Banner