Dearness Allownace – DA : जल्द ही छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को भी केंद्र के समान मिलेगा मंहगाई भत्ता.........

# Admin | 08 Nov, 2023

 जल्द ही छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को भी केंद्र के समान मिलेगा मंहगाई भत्ता.........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर । छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही केंद्र सरकार के समान डीए मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान डीए देना चाहते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया है। 

बता दें राज्य में पहले चरण का मतदान हो गया है, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा ऐसे में मुख्यमंत्री ने ट्ववीट कर एक बार फिर से सरकारी कर्मचारियों को साधने की कोशिश की है, बहरहाल उनके इस कदम का असर क्या होगा यह तो आने वाले 3 दिसंबर को ही पता चल सकेगा।   

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावों से पहले जुलाई में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया था, सीएम ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allownace – DA) बढ़ा दिया था, राज्य सरकार ने चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों के डीए में दूसरी बार बढ़ोतरी की थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल कर्मचारियों के डीए में दोनों बार का मिलाकर कुल 9 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अब 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। 

Banner